गांधी जयंती पर शराब का भड़ाफोड

 तेज खबर लाइव न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट सुखबीर रावत यूपी हेड 


2 अक्टूबर गांधी जयंती शराब बंदी को लेकर अवैध रूप से शराब बिक्री करने वालों के ऊपर थाना नौबस्ता पुलिस की ताबड़-तोड़ कार्यवाही जारी ।


गांधी जयंती की बंदी में शराब बिक्री! नौबस्ता पुलिस की छापेमारी, 16 क्वार्टर के साथ युवक गिरफ्तार


कानपुर। गांधी जयंती के अवसर पर शराब बिक्री पर बंदी के बावजूद देशी शराब बेचने की सूचना पर नौबस्ता पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक युवक को गिरफ्तार किया।


थाना प्रभारी बहादुर सिंह के नेतृत्व में आवास विकास चौकी पुलिस टीम ने तिवारी पार्क के बगल सार्वजनिक मोक्ष धाम के पास सूचना के आधार पर छापेमारी की। पुलिस के मुताबिक, मौके से एक युवक को देशी शराब बेचते हुए पकड़ा गया।


पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 16 क्वार्टर देशी शराब (मस्तीहू ब्रांड) बरामद किए। गिरफ्तार युवक की पहचान सोनू सिंह पुत्र विशंभर सिंह, उम्र करीब 40 वर्ष, निवासी मकान नंबर 35, हंसपुर गांव, थाना नौबस्ता, कानपुर नगर के रूप में बताई गई है

थाना प्रभारी बहादुर सिंह के अनुसार, मामले में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।


बंदी के दिन शराब बिक्री पर नौबस्ता पुलिस की कार्रवाई से अवैध शराब कारोबारियों में हड़कंप मचा हुआ है।

तेज खबर लाइव न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट सुखबीर रावत यूपी हेड 

Post a Comment

Previous Post Next Post