*तेज खबर लाइव न्यूज
रिपोर्टर अमित परियार
..............................................
*विपक्ष की नेता की भूमिका में दिल्ली के मंच से रखी अपनी बात, क्षेत्र में खुशी*
...................................................
परियर, उन्नाव। पौराणिक नगरी परियर jकी होनहार छात्रा आयुषी मिश्रा ने राष्ट्रीय स्तर के मंच पर अपनी प्रतिभा और नेतृत्व क्षमता का परिचय देकर क्षेत्र का मान बढ़ाया। परियर निवासी संदीप मिश्रा की पुत्री एवं बिठूर, कानपुर स्थित स्कॉलर मिशन स्कूल की कक्षा 10 की छात्रा आयुषी ने दिल्ली में आयोजित राष्ट्रीय पर्यावरण बाल संसद में प्रतिभाग किया।
बाल संसद में आयुषी ने विपक्ष की नेता की भूमिका निभाते हुए पर्यावरण और विकास के मुद्दे पर सरकार से तीखे सवाल किए। उन्होंने कवि सुमित्रानंदन पंत की पंक्ति “सुंदर है विहग सुमन सुंदर, मानव तुम सबसे सुंदरतम” का उल्लेख करते हुए सवाल उठाया कि यदि मानव के विकास की कीमत प्रकृति को चुकानी पड़े तो ऐसा विकास किस काम का?
आयुषी ने कहा कि केवल इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देकर और वाहनों से निकलने वाला धुआं कम कर जीडीपी बढ़ाना पर्याप्त नहीं है। देश को ‘मेक इन इंडिया’ के साथ ‘ग्रीन इंडिया’ पर भी समान रूप से ध्यान देना होगा। पेड़ों की कटाई और पर्यावरण की अनदेखी कर किया गया विकास आने वाली पीढ़ियों के लिए खतरा बन सकता है।
राष्ट्रीय मंच पर आयुषी की प्रस्तुति और विचारों की सराहना हुई। उपलब्धि की जानकारी मिलते ही परियर में खुशी की लहर दौड़ गई। परिजनों, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने छात्रा को बधाई दी।
तेज खबर लाइव न्यूज
रिपोर्टर अमित परियार

Post a Comment