आसीवन में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का भव्य विसर्जन, जयकारों से गूंजा क्षेत्र; आपसी सौहार्द की दिखी मिसाल*

 *तेज खबर लाइव न्यूज

आसीवन (उन्नाव)। शारदीय नवरात्र के समापन के बाद आसीवन क्षेत्र में मां दुर्गा की प्रतिमाओं का विसर्जन बघवाकोला स्थित सई नदी में विधि-विधान और श्रद्धा के साथ संपन्न हुआ। विसर्जन यात्रा के दौरान भक्तों ने मां के जयकारे लगाए, जिससे पूरा क्षेत्र भक्तिमय माहौल में सराबोर हो गया। इस दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह और आपसी प्रेम देखने को मिला।

क्षेत्र में आयोजित दुर्गा पूजा कार्यक्रमों में विभिन्न समितियों और आयोजकों ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। आसीवन तरफ पश्चिम की श्री बरौंगन माता युवा सेवा समिति के अध्यक्ष पवन सिंह और उनकी टीम के नेतृत्व में विसर्जन यात्रा भव्य रूप से निकाली गई। वहीं, आसीवन तरफ लोकमन की श्री दुर्गा माता सेवा समिति के आयोजक धीरज प्रजापति और उनकी टीम ने आयोजन को सफल बनाने में योगदान दिया। लोकमन में दूसरी प्रतिमा की स्थापना के आयोजन में सुनील गुप्ता की भूमिका भी सराहनीय रही।

इसी क्रम में कादिलपुर की पहाड़मति माता सेवा समिति के कन्हैया लाल जायसवाल, दुर्गा जायसवाल और उनकी टीम ने भी आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई। विसर्जन कार्यक्रम में क्षेत्र की महिलाओं, पुरुषों और बच्चों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया।

नेताओं और जनप्रतिनिधियों ने की सहभागिता

धार्मिक आयोजन में विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं और जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति भी रही। भाजपा उन्नाव के जिला सहसंयोजक सौरभ तिवारी ने मां दुर्गा के दर्शन कर क्षेत्र की सुख-समृद्धि की कामना की। वहीं, समाजवादी पार्टी के युवा नेता हासिम खान ने कार्यक्रम में शामिल होकर श्रद्धालुओं का स्वागत किया।

आसीवन तरफ पश्चिम के ग्राम प्रधान रिजवान अहमद कुरैशी ने श्रद्धालुओं को केले वितरित किए और शीतल जल पिलाकर सेवा की। उनके इस सहयोग की उपस्थित लोगों ने सराहना की।

पुलिस प्रशासन की व्यवस्था की सराहना

विसर्जन के दौरान उमड़ी भीड़ के बीच कार्यक्रम को शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने में पुलिस प्रशासन की भूमिका महत्वपूर्ण रही। भाजपा नेता सौरभ तिवारी ने आसीवन थानाध्यक्ष और पुलिस टीम के प्रति आभार व्यक्त करते हुए सुरक्षा एवं व्यवस्था के लिए उनकी सराहना की। उन्होंने कहा कि कर्तव्यनिष्ठ अधिकारियों के सहयोग से ऐसे बड़े धार्मिक आयोजन सकुशल संपन्न होते हैं।

कार्यक्रम के समापन पर क्षेत्रवासियों ने मां दुर्गा से सभी के सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। श्रद्धालु अगले वर्ष मां के पुनः आगमन की प्रतीक्षा के साथ जय माता दी के जयकारे लगाते हुए विदा हुए।

तेज खबर लाइव न्यूज

खास रिपोर्ट अमित परियार

Post a Comment

Previous Post Next Post