उन्नाव: आसीवन थाने में थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह और भाजपा नेता सौरभ तिवारी का भव्य अभिनंदन, धार्मिक-सामाजिक समितियों ने किया सम्मानित*

 *तेज खबर लाइव न्यूज 

आसीवन (उन्नाव), 21 अक्टूबर 2026। आसीवन क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, सामाजिक सौहार्द और आगामी पर्वों के शांतिपूर्ण आयोजन को लेकर विभिन्न धार्मिक एवं सामाजिक समितियों की ओर से आसीवन थाना परिसर में सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह को फूल-मालाएं पहनाकर और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। वहीं, भाजपा के जिला सहसंयोजक सौरभ तिवारी का भी तिलक लगाकर और चुनरी ओढ़ाकर भव्य अभिनंदन किया गया।

समारोह को संबोधित करते हुए भाजपा जिला सहसंयोजक सौरभ तिवारी ने आसीवन पुलिस की कार्यशैली की सराहना की। उन्होंने कहा कि थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने कानून-व्यवस्था को मजबूत करने के साथ ही आमजन के बीच सुरक्षा और विश्वास का माहौल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। पुलिस और जनता के बीच बेहतर समन्वय ही क्षेत्र में शांति एवं सामाजिक सौहार्द की नींव है।

उन्होंने धार्मिक और सामाजिक समितियों के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि सनातन एवं युवा सेवा समितियां समाज की रीढ़ हैं। धार्मिक और सामाजिक आयोजनों को अनुशासित, भव्य और शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न कराने में इन समितियों के कार्यकर्ताओं का महत्वपूर्ण योगदान रहता है। युवाओं का सेवाभाव और समर्पण भारतीय संस्कृति एवं परंपराओं को मजबूत बनाता है।

सम्मान समारोह में क्षेत्र की विभिन्न धार्मिक और सेवा समितियों के प्रतिनिधियों ने सक्रिय सहभागिता की। इनमें श्री बरौगन माता युवक सेवा समिति, पश्चिम आसीवन; श्री पहाड़ मति माता सेवा समिति, कादिलपुर; दुर्गा सेवा समिति, लोकमन रामलीला ग्राउंड; श्री बालाजी नवयुवक सेवा समिति, आसीवन; श्री संतोषी माता सेवा समिति, लोकमन तथा नवयुवक सेवा समिति, कादिलपुर गढ़ी के प्रतिनिधि शामिल रहे।

कार्यक्रम में वरिष्ठ पत्रकार गुड्डू द्विवेदी, आचार्य नवनीत शर्मा, आचार्य प्रज्वल त्रिवेदी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक और युवा कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से पवन सिंह, राहुल जायसवाल, दुर्गा जायसवाल, धीरज प्रजापति, पिंकू, सुनील गुप्ता, सचिन गुप्ता, रामचंद्र, गोलू गुप्ता, अमरपाल वर्मा, राजकिशोर वर्मा, जय सिंह, डॉ. रामशंकर सिंह, अंकित सिंह, अभिषेक शर्मा, करण सिंह, हिमांशु सिंह, नन्हक्के सिंह, लाला यादव, दर्पण मानस, मृणाल, क्षितिज, प्रज्वल तिवारी, स्पर्श, पिंटू, रामकुमार, मिंटू द्विवेदी और संदीप सिंह समेत दर्जनों क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

समारोह के माध्यम से पुलिस और सामाजिक संगठनों के बीच बेहतर तालमेल, आपसी सहयोग और क्षेत्र में शांति एवं सौहार्द बनाए रखने के संकल्प को प्रमुखता से रेखांकित किया गया।

तेज खबर लाइव न्यूज 

खास रिपोर्ट अमित परियार

Post a Comment

Previous Post Next Post