तेज खबर लाइव न्यूज
वर्तमान फोटो
जब्त लग्जरी गाड़ियों मै कीमती पार्ट्स गायब ,होने के आरोप, RTI से मांगे फोटो-वीडियो और साक्ष्य
सीओ तेज बहादुर सिंह बोले—मामला संज्ञान में आया, सभी पहलुओं पर होगी जांच
हसनगंज, उन्नाव। शराब तस्करी के मामले में वर्ष 2022 में जब्त की गईं लग्जरी गाड़ियों से कीमती पार्ट्स गायब होने के आरोपों ने पुलिस की कार्रवाई और वाहनों की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। शिकायतकर्ताओं का आरोप है कि नीलामी की प्रक्रिया के दौरान गाड़ियों से इंटीरियर, म्यूजिक सिस्टम, एसी, डिस्प्ले समेत कई कीमती पार्ट्स गायब मिले। हालांकि, इन आरोपों की आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।
मामला 5 सितंबर 2022 का है, जब हसनगंज पुलिस और स्वाट टीम ने टोल प्लाजा पर हरियाणा से बिहार ले जाई जा रही अंग्रेजी शराब से भरी लग्जरी गाड़ियों को पकड़ा था। इस संबंध में मुकदमा संख्या 0325/2022 दर्ज होने की जानकारी है।
RTI के जरिए मांगे गए अहम साक्ष्य
बाबा बलखंडेश्वर सेना के अध्यक्ष एवं ऐप्पजा पार्टी के उन्नाव जिलाध्यक्ष रवि शंकर मिश्रा ने सूचना का अधिकार (RTI) के तहत कार्रवाई के समय की मूल तस्वीरें, पुलिस द्वारा बनाए गए वीडियो, शराब बरामदगी से संबंधित उपलब्ध साक्ष्य और मामले से जुड़े अन्य अभिलेखों की प्रमाणित प्रतियां मांगी हैं।
रवि शंकर मिश्रा ने सवाल उठाया कि यदि जब्त गाड़ियां पुलिस की निगरानी में थीं, तो उनमें लगे कीमती पार्ट्स गायब होने के आरोप कैसे सामने आए? वाहनों की सुरक्षा की जिम्मेदारी किसकी थी और यदि पार्ट्स गायब हुए हैं, तो इसकी जांच कर जिम्मेदारों की पहचान क्यों नहीं की गई?
सीओ ने दिया जांच का भरोसा
मामले पर सीओ हसनगंज तेज बहादुर सिंह ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में आया है। उन्होंने कहा कि सभी पहलुओं पर जांच की जाएगी।
अब सवाल यह है कि क्या RTI के माध्यम से कार्रवाई के समय की तस्वीरों और वीडियो सहित अन्य अभिलेखों से जब्त गाड़ियों की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी? साथ ही, नीलामी के समय वाहनों की स्थिति को लेकर लगाए गए आरोपों की जांच में क्या सामने आएगा, इस पर भी निगाहें टिकी हैं।
तेज खबर लाइव न्यूज
खास रिपोर्ट अमित परियार


Post a Comment