तेज खबर लाइव न्यूज
ब्यूरो रिपोर्ट अजीत कुमार वर्मा ब्यूरो चीफ
सफीपुर। स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत शुक्रवार को सफीपुर स्थित निरीक्षण भवन परिसर में स्वच्छता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में भाजपा विधायक बंबा लाल दिवाकर ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ झाड़ू लगाकर परिसर की साफ-सफाई की और लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
इस दौरान विधायक बंबा लाल दिवाकर के साथ खंड विकास अधिकारी गजेंद्र सिंह, सहायक पंचायत अधिकारी छोटेलाल, अधिशासी अधिकारी विनीत श्रीवास्तव तथा लिपिक होरीलाल ने भी सफाई अभियान में भाग लिया। सभी ने मिलकर निरीक्षण भवन परिसर में साफ-सफाई कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विधायक ने कहा कि स्वच्छता केवल किसी एक व्यक्ति या विभाग की जिम्मेदारी नहीं है, बल्कि इसमें प्रत्येक नागरिक की भागीदारी जरूरी है। स्वच्छ वातावरण स्वस्थ जीवन के लिए बेहद आवश्यक है। उन्होंने लोगों से अपने घर, कार्यालय और आसपास के क्षेत्रों को साफ-सुथरा रखने की अपील की।
उन्होंने कहा कि यदि प्रत्येक व्यक्ति अपने आसपास स्वच्छता बनाए रखने का संकल्प ले और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करे, तो समाज को स्वच्छ और स्वस्थ बनाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढ़ाने का संदेश भी दिया गया।
तेज खबर लाइव न्यूज
रिपोर्टर: अजीत कुमार वर्मा, ब्यूरो चीफ

Post a Comment