लखनऊ में बाढ़ का कहर*

 


तेज खबर लाइव न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट सुखबीर रावत यूपी हेड



*फैजुल्लागंज से दुबग्गा तक जलमग्न, मेयर और DM ने संभाला मोर्चा*


*लखनऊ में गोमती नदी के उफान से बाढ़ जैसे हालात बन गए हैं। फैजुल्लागंज से लेकर दुबग्गा तक कई इलाके पानी में डूब गए हैं।*


*मेयर का दौरा: फैजुल्लागंज में जलभराव और गोमती के बढ़ते जलस्तर को देखते हुए मेयर सुषमा खर्कवाल ने प्रभावित क्षेत्रों का दौरा किया। स्थानीय लोगों की समस्याएं सुनीं और नगर निगम अधिकारियों को पानी निकासी, साफ-सफाई और राहत व्यवस्था दुरुस्त करने के सख्त निर्देश दिए।*


*दुबग्गा-जेहटा क्षेत्र में स्थिति सबसे गंभीर है !*


*जलमग्न गांव लालजी टंडन वार्ड के सैथा, जेहटा, हियात नगर, बरावन कला समेत आधा दर्जन से ज्यादा गांव पूरी तरह जलमग्न हैं।*


*सड़कें बंद ,जेहटा-माल रोड पर डेढ़ फीट तक पानी बह रहा है, आवाजाही पूरी तरह ठप।*


*हजार बीघा फसल बर्बाद: अकेले मंझौवा में 500 बीघा पकी धान की फसल डूब गई, पूरे क्षेत्र में 1000 बीघा से ज्यादा फसल नुकसान का आंकलन। DM ने सर्वे के आदेश दिए हैं।*


*प्रशासन एक्शन में घुटनों भर पानी में उतरकर नाव से बरावन कला, सैथा और जेहटा का जायजा लिया। 10 अतिरिक्त नावें लगाई गईं*

Post a Comment

Previous Post Next Post