उन्नाव जिले के ग्राम पूरा निष्पंसारी मै विकास के दावे फ़ेल

 


उन्नाव जिले के माखी थाना क्षेत्र के ग्राम पूरा निस्पंसारी में विकास के दावे फेल होते नजर आ रहे हैं। गांव को जोड़ने वाली मुख्य सड़क और पूरा की पुलिया की हालत इतनी जर्जर हो चुकी है कि ग्रामीणों का निकलना कठिन हो गया है।


स्थानीय लोगों का कहना है कि पूरा गांव को जाने वाली रोड पूरी तरह से टूट-फूट गई है। जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। बरसात में तो स्थिति और भी खराब हो जाती है, सड़क  पर पानी और कीचड़ भर जाता है।


सबसे ज्यादा परेशानी पूरा की पुलिया की है, जो क्षतिग्रस्त हो चुकी है। पुलिया टूटी होने से कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है, लेकिन इस ओर न तो ग्राम प्रधान ध्यान दे रहे हैं और न ही संबंधित अधिकारी।


ग्रामीणों ने कई बार प्रधान और ब्लॉक के अधिकारियों से सड़क और पुलिया की मरम्मत की मांग की है, लेकिन हर बार सिर्फ आश्वासन मिलता है, काम नहीं होता।


स्कूली बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों को इस खराब सड़क से आने-जाने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। 

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन से  मांग की है कि जल्द से जल्द पूरा की पुलिया और सड़क का निर्माण कराया जाए, ताकि उन्हें इस समस्या से निजात मिल सके।


 तेज़ ख़बर लाइव न्यूज़।  लक्ष्मी रावत की खास रिपोर्ट

Post a Comment

Previous Post Next Post