आशा खेड़ा क्षेत्र मै दीवार गिरने से दो लड़कियां मलबे में दबी

 

तेज खबर लाइव न्यूज 

रिपोर्टर अजीत वर्मा ब्यूरो चीफ 

उन्नाव। आशा खेड़ा क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच शनिवार को एक दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। हादसे के समय घर में मौजूद लोग कुछ समझ पाते, इससे पहले ही दीवार का मलबा उनके ऊपर जा गिरा। हादसे में शिव नरेश और उनकी दो बेटियां गोल्डी व कोमल मलबे के नीचे दबकर घायल हो गईं।

दीवार गिरने की तेज आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर दौड़कर पहुंचे। ग्रामीणों ने बिना देर किए राहत और बचाव कार्य शुरू किया। कड़ी मशक्कत के बाद मलबे में दबे शिव नरेश और उनकी दोनों बेटियों को बाहर निकाला गया। इसके बाद घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग भी मौके पर एकत्र हो गए। ग्रामीणों के मुताबिक, लगातार बारिश के कारण क्षेत्र में कई कमजोर दीवारों और मकानों को खतरा बना हुआ है। इसी दौरान यह दीवार अचानक गिर गई।

स्थानीय लोगों ने प्रशासन से बारिश के कारण कमजोर हो चुकी दीवारों और मकानों का निरीक्षण कराने की मांग की है, ताकि किसी अन्य हादसे को रोका जा सके। साथ ही प्रभावित परिवार को आवश्यक सहायता उपलब्ध कराने की भी मांग की गई है।

फिलहाल घायल शिव नरेश और उनकी दोनों बेटियों का उपचार कराया जा रहा है। घटना के बाद परिवार में चिंता का माहौल है। प्रशासन की ओर से भी मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। समय रहते ग्रामीणों ने बचाव कार्य शुरू किया, जिससे तीनों की जान बची।

Post a Comment

Previous Post Next Post