बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण..........👈*

 *➡️===== बारिश से जलभराव वाले क्षेत्रों का एसडीएम ने किया निरीक्षण..........👈* 


तेज खबर लाइव न्यूज 

रिपोर्टर अजीत वर्मा ब्यूरो चीफ

उन्नाव। लगातार हो रही बारिश के चलते नगर क्षेत्र के कई स्थानों पर जलभराव की स्थिति बनी हुई है। इसे देखते हुए एसडीएम सदर राजेश कुमार विश्वकर्मा ने शनिवार को बारिश से प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान एसडीएम ने स्थानीय लोगों से जलभराव और बारिश से उत्पन्न समस्याओं की जानकारी ली। उन्होंने प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता उपलब्ध कराने का आश्वासन दिया।

तेज खबर लाइव न्यूज

ब्यूरो चीफ रिपोर्टर अजीत वर्मा

जलभराव की स्थिति को देखते हुए एसडीएम ने संबंधित अधिकारियों को जल निकासी के लिए पंपिंग सेट लगाने और प्रभावित क्षेत्रों से पानी की तत्काल निकासी कराने के निर्देश दिए।

एसडीएम ने नगर पालिका क्षेत्र में जगह-जगह जलभराव की स्थिति का जायजा लेते हुए अधिकारियों को जल निकासी की व्यवस्था प्रभावी बनाए रखने और प्रभावित क्षेत्रों में लगातार निगरानी करने के निर्देश दिए।


Post a Comment

Previous Post Next Post