तेज खबर लाइव न्यूज
एंकर: उन्नाव में कानपुर-लखनऊ हाईवे पर बच्चों से भरी एक प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस में कानपुर के गुरु नानक मॉडर्न स्कूल के 60 बच्चे और 3 शिक्षक सवार थे। सभी आनंदी वाटर पार्क से घूमकर वापस कानपुर लौट रहे थे, तभी गदनखेड़ा बाइपास के पास बस में आग लग गई। सूचना मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची। सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया। राहत की बात यह है कि हादसे में किसी के घायल होने की सूचना नहीं है। आग लगने की वजह की जांच की जा रही है।
वीओ: उन्नाव के गदनखेड़ा बाइपास पर उस वक्त अफरा-तफरी मच गई, जब चलती प्राइवेट बस में अचानक आग लग गई। बस में कानपुर के गुरु नानक मॉडर्न स्कूल के करीब 60 बच्चे और 3 शिक्षक सवार थे। सभी आनंदी वाटर पार्क से घूमकर कानपुर वापस जा रहे थे। शाम करीब 7 बजे बस में आग लगने की सूचना फायर सर्विस के कंट्रोल रूम को मिली। सूचना पर कोतवाली सदर पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। पुलिस ने सभी बच्चों और शिक्षकों को सुरक्षित बस से बाहर निकाला। फायर सर्विस की टीम ने आग बुझाने का काम शुरू किया। सीएफओ अनूप सिंह के मुताबिक, शुरुआती जानकारी में बस चालक ने टायरों से स्पार्क होने के बाद आग लगने की बात बताई है। हालांकि, आग लगने के वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। बस मल्होत्रा ट्रैवल्स की बताई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर यातायात सुचारू रूप से जारी रहा।
तेज खबर लाइव न्यूज
खास रिपोर्ट ओम जी सिंह

Post a Comment