लेखपालों ने तहसील दिवस का किया बहिष्कार, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

 तेज खबर लाइव न्यूज 

ब्यूरो रिपोर्ट सांची

उन्नाव। सदर तहसील उन्नाव में शनिवार को विभिन्न मांगों को लेकर लेखपालों ने तहसील दिवस का बहिष्कार किया। लेखपालों ने एकजुट होकर प्रदर्शन किया और अपनी मांगों के समर्थन में संबंधित अधिकारियों को ज्ञापन सौंपकर जल्द समाधान की मांग की।

लेखपालों का कहना है कि उनके कार्यों और जिम्मेदारियों के अनुरूप वेतन एवं सुविधाएं मिलनी चाहिए। प्रमुख मांगों में ₹2800 ग्रेड पे एवं कार्यों के अनुरूप वेतनमान लागू करना, लेखपाल पद को तकनीकी पद घोषित करना तथा ₹5,000 प्रतिमाह वाहन भत्ता देने की मांग शामिल है।

इसके अलावा लेखपालों ने पारदर्शी नीति के तहत राज्यव्यापी एवं अंतरजनपदीय स्थानांतरण, ₹2,000 प्रतिमाह स्टेशनरी भत्ता और ₹5,000 प्रतिमाह मकान किराया भत्ता (HRA) दिए जाने की मांग भी उठाई।

लेखपालों ने कहा कि उनकी मांगों पर गंभीरता से विचार कर शीघ्र निर्णय लिया जाए, ताकि कार्य करने में आ रही समस्याओं का समाधान हो सके। प्रदर्शन के दौरान लेखपालों ने अपनी मांगों को लेकर अधिकारियों को ज्ञापन सौंपा।

तेज खबर लाइव न्यूज

ब्यूरो रिपोर्ट सांची 

सच की आवाज, सबसे पहले


Post a Comment

Previous Post Next Post