उन्नाव पुलिस को मिली एक बड़ी सफलता चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार , ६८ हजार रुपए va जेवर बरामद

 



उन्नावः चोरी के दो आरोपी गिरफ्तार, 68 हजार रुपये व जेवर बरामद

तेज खबर लाइव न्यूज 

रिपोर्टर  लक्ष्मी रावत 

उन्नाव। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद उन्नाव के कुशल निर्देशन में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में थाना गंगाघाट पुलिस ने चोरी के दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।

16 सितंबर 2026 को श्री गोविन्द कुमार गुप्ता पुत्र रमेश चंद्र गुप्ता निवासी 18 आर्य नगर, गैरेज के सामने थाना गंगाघाट जनपद उन्नाव की तहरीर के आधार पर थाना गंगाघाट पर मुकदमा संख्या 513/26 धारा 305(ई)/331(3) भारतीय न्याय संहिता के तहत अज्ञात चोरों के विरुद्ध पंजीकृत किया गया था।

आज 17 सितंबर 2026 को उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाल की अगुवाई में बल के साथ उक्त अपराध से संबंधित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त हैं—शिवम गौतम पुत्र विजय गौतम तथा सन्नो देवी पत्नी विजय गौतम। दोनों का निवास रामनगर थाना घाटमपुर जिला कानपुर नगर, हालपता चौकी जरौली पानी टंकी के पीछे थाना बर्रा-2 थाना बर्रा जनपद कानपुर नगर है।

गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्तों से 68,000 रुपये नगद, चार अदद बिछिया सफेद धातु, एक अदद अंगूठी पीली धातु तथा लाकेट पीली धातु बरामद किए गए। बरामदगी एवं गिरफ्तारी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता जोड़ी गई।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार पाल, कांस्टेबल अंकुर तोमर, कांस्टेबल सोनू कुमार, कांस्टेबल दीपक कुमार, हेड कांस्टेबल अर्चना यादव तथा हेड कांस्टेबल आशिष शामिल रहे।

पुलिस ने बताया कि अपराधियों के विरुद्ध निरंतर कार्रवाई जारी है। आम नागरिकों से अपील की गई है कि किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।

तेज खबर लाइव न्यूज

रिपोर्टर लक्ष्मी रावत


#unnaopolice #uppolice #cmyogiadityanath



Post a Comment

Previous Post Next Post