तेज खबर लाइव न्यूज
ब्यूरो चीफ अजीत कुमार वर्मा
सफीपुर तहसील सभागार में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी घनश्याम मीणा और पुलिस अधीक्षक जय प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे।
राजस्व, पुलिस, विकास समेत अलग-अलग विभागों से जुड़ी शिकायतों को जिलाधिकारी ने एक-एक कर सुना और संबंधित अधिकारियों को शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
डीएम ने साफ कहा कि फरियादियों की शिकायतों के निस्तारण में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अधिकारियों को मौके पर पहुंचकर समस्याओं का समाधान करने के निर्देश भी दिए गए।
वहीं सफीपुर क्षेत्र के भाजपा विधायक बंबालाल दिवाकर भी समाधान दिवस में पहुंचे और फरियादियों की समस्याएं सुनीं। उन्होंने अधिकारियों से जनसमस्याओं के जल्द निस्तारण पर जोर दिया।
कार्यक्रम के दौरान विधायक ने उपजिलाधिकारी फाल्गुनी सिंह के साथ गर्भवती महिलाओं को पोषण किट भी वितरित की।
मौके पर तहसील समेत विभिन्न विभागों के अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
तेज खबर लाइव न्यूज ,,,
ब्यूरो चीफ अजीत कुमार वर्मा के साथ सुमेर यादव की खास रिपोर्ट

Post a Comment