तेज खबर लाइव न्यूज
कानपुर नगर। ‘सेवा संकल्प अभियान’ एवं ‘उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन’ के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर नगर की ओर से सोमवार को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया गया। मेला संस्कार लॉन, राष्ट्रीय इंटर कॉलेज, पी-ब्लॉक किदवई नगर, कानपुर में आयोजित हुआ।
रोजगार मेले का शुभारंभ मुख्य अतिथि विधायक किदवई नगर महेश त्रिवेदी ने किया। इस दौरान उन्होंने युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि इस तरह के रोजगार मेले युवाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि शिवराम सिंह सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।
मेले में विभिन्न क्षेत्रों की कंपनियों ने हिस्सा लिया। रोजगार पाने के लिए बड़ी संख्या में बेरोजगार अभ्यर्थी पहुंचे। प्रेस-विज्ञप्ति के अनुसार, 657 छात्र-छात्राओं ने रोजगार मेले में प्रतिभाग किया, जिनमें से 290 अभ्यर्थियों का उनकी शैक्षिक योग्यता एवं साक्षात्कार के आधार पर चयन किया गया। चयनित अभ्यर्थियों को लगभग 10,000 रुपये से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक के वेतन पर विभिन्न पदों के लिए चयनित किया गया।
कार्यक्रम के दौरान युवाओं को रोजगार संगम पोर्टल, सेवायोजन पोर्टल और अप्रेंटिसशिप जैसी योजनाओं की जानकारी भी दी गई। अधिकारियों ने युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने और रोजगार के उपलब्ध अवसरों से जुड़ने का आह्वान किया।
मेले के समापन अवसर पर मुख्य अतिथि एवं विशिष्ट अतिथि द्वारा चयनित छात्र-छात्राओं को नियुक्ति पत्र वितरित किए गए। अधिकारियों ने कहा कि उत्तर प्रदेश रोजगार मिशन के माध्यम से अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराने का प्रयास लगातार जारी रहेगा।
तेज खबर लाइव न्यूज
रिपोर्टर: हितेश कुमार सिंह। एडिटर इन चीफ




Post a Comment