उन्नाव के माखी मैं विशाल दंगल



  1.  माखी में विशाल दंगल का आयोजन, पुलिस व सहायता फाउंडेशन ने संभाली व्यवस्था

तेज खबर लाइव न्यूज़ 

रिपोर्टर  साँची , उन्नाव (उत्तर प्रदेश)

माखी। ग्राम पंचायत माखी में विशाल दंगल का आयोजन किया गया। दंगल में दूर-दराज से पहुंचे पहलवानों ने अपनी कुश्ती कला और दांव-पेच का शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। कार्यक्रम में ग्राम प्रधान शिशुपाल सिंह एवं ब्लॉक प्रमुख मियागंज धर्मेंद्र सिंह की प्रमुख भूमिका रही। मुख्य अतिथि के रूप में एमएलसी रामचंद्र प्रधान, जिला पंचायत सदस्य फूलचंद रावत, भाजपा नेता विमल द्विवेदी सहित कई जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

दंगल में गंगानगर राजस्थान से पहुंचे पहलवान ‘जल्लाद’ ने शानदार प्रदर्शन करते हुए दर्शकों की खूब तालियां बटोरीं। महिला पहलवानों के बीच भी रोमांचक मुकाबले कराए गए, जिन्हें देखने के लिए बड़ी संख्या में दर्शक उमड़े।

कार्यक्रम के दौरान माखी थाना प्रभारी योगेश सिंह, दरोगा कोमल सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मोहनलाल समेत पुलिस टीम ने सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था संभाली। वहीं सहायता फाउंडेशन की ओर से जयवीर सिंह और ज्वाला सिंह ने व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग किया। पुलिस एवं सहायता फाउंडेशन की सक्रियता से दंगल शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

तेज खबर लाइव न्यूज़ 

ब्यूरो रिपोर्ट- साँची 

Post a Comment

Previous Post Next Post