₹20 हजार की रिश्वत लेते कानूनगो गिरफ्तार, तहसील में मचा हड़कंप
सीनियर रिपोर्टर संदीप कुमार की रिपोर्ट
मेरठ। सदर तहसील में एंटी करप्शन टीम ने कार्रवाई करते हुए कानूनगो को कथित रूप से ₹20 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया। अचानक हुई कार्रवाई से तहसील परिसर में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। टीम ने आरोपी कानूनगो को हिरासत में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की।
बताया जा रहा है कि शिकायत के आधार पर एंटी करप्शन टीम ने जाल बिछाया था। जैसे ही कानूनगो ने ₹20 हजार की रिश्वत की रकम ली, टीम ने उसे मौके पर पकड़ लिया। कार्रवाई के दौरान तहसील में मौजूद कर्मचारियों और लोगों के बीच हड़कंप मच गया।
गिरफ्तारी के बाद एंटी करप्शन टीम आरोपी को मेडिकल परीक्षण के लिए ले गई। मेडिकल के बाद टीम उसे देहली गेट थाने लेकर पहुंची, जहां आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू की गई।
इस कार्रवाई के बाद तहसील में रिश्वतखोरी को लेकर चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया। अब जांच के दौरान यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि रिश्वत के इस मामले में आरोपी के अलावा कोई अन्य व्यक्ति भी शामिल था या नहीं। मामले में एंटी करप्शन टीम की कार्रवाई जारी है।
Post a Comment